18 फरवरी को रायपुर में पेंशनर्स एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

18 फरवरी को रायपुर में पेंशनर्स एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ अधिकारी–कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा रायपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक 18 फरवरी 2026, बुधवार को दोपहर 1 बजे कर्मचारी भवन, गौरव पथ रायपुर में आयोजित की जाएगी। यह बैठक प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार बुलाई गई है, जिसमें जिला पदाधिकारियों, सक्रिय सदस्यों और सभी पेंशनर्स साथियों से उपस्थित होने की अपील की गई है।बैठक में पेंशनर्स से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इनमें प्रमुख रूप से पश्चिम बंगाल शासन एवं अन्य बनाम कन्फेडरेशन ऑफ स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए महंगाई भत्ता और लंबित एरियर्स भुगतान संबंधी आदेश पर विचार-विमर्श शामिल है। साथ ही इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने के संबंध में भी निर्णय लिया जाएगा।इसके अलावा राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49(6) के तहत मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शासन की सहमति से पेंशनरों को महंगाई भत्ता और एरियर्स भुगतान नहीं किए जाने की परंपरा को समाप्त करने के लिए संयुक्त आंदोलन की रणनीति पर चर्चा होगी।

बैठक में संगठन की नियमावली में आवश्यक संशोधन, आमसभा आयोजित करने की तैयारी, सदस्यता अभियान को तेज करने, निष्क्रिय जिलों में संगठन को सक्रिय करने और नई इकाइयों के गठन की कार्ययोजना पर भी विचार किया जाएगा।एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र उमाठे ने सभी पदाधिकारियों एवं पेंशनर्स साथियों से अपील की है कि वे समय पर बैठक में उपस्थित होकर पेंशनर्स हित में अपने सुझाव दें, ताकि संगठन को मजबूत बनाया जा सके और लंबित मांगों के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?