रसमड़ा धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ: पूजा-अर्चना के साथ गूँजा किसानों की उम्मीदों का नया अध्याय

रसमड़ा धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ: पूजा-अर्चना के साथ गूँजा किसानों की उम्मीदों का नया अध्याय

रसमड़ा। सेवा सहकारी समिति मर्यादित रसमड़ा पंजीयन क्रमांक 1555 के धान खरीदी केंद्र में आज परंपरागत पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। तौल कांटा की पूजा कर खरीदी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने का संकल्प लिया गया। सुबह से ही केंद्र में किसानों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से उत्साह का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में सोसाइटी प्रभारी श्री ऐ. एन. के. जैन, परिवीक्षक चन्द्रप्रभा मारकंडे तथा शाखा प्रबंधक नागपुर श्री राकेश कुमार उपस्थित रहे। जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी सुखदेव देवांगन और रसमड़ा सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती पुष्प सिंह ने खरीदी केंद्र की तैयारियों का निरीक्षण किया और किसानों को समय पर तौल और भुगतान का भरोसा दिलाया।

शुभारंभ अवसर पर कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे—भाजपा जिला मंत्री श्री गिरीश साहू, अंजोरा मंडल अध्यक्ष श्री हेमंत सिन्हा, जनपद सदस्य श्री नंदकुमार साहू, पूर्व सरपंच खपरी श्री नारायण साहू, अंजोरा मंडल उपाध्यक्ष श्री नंदू निर्मलकर, रसमड़ा सोसाइटी के पूर्व सदस्य श्री हिरदे निषाद, पूर्व सरपंच गनियारी श्री रोहित साहू, मूलचंद ठाकुर (रसमड़ा), सुखदेव देवांगन (पूर्व सरपंच नागपुर), राजू शर्मा (खुर्सुल), रामाधीन पारकर (रसमड़ा), विनोद साहू (गनियारी), चमन यादव (रसमड़ा), रामकुमार निषाद (महामरा), कोमल निषाद (गनियारी) और प्रकाश साहू (गनियारी) शामिल रहे।

सभी अतिथियों ने किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने और खरीदी कार्य को बिना किसी बाधा के संचालित करने का आश्वासन दिया। पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई यह खरीदी प्रक्रिया किसानों के लिए उम्मीद और राहत लेकर आई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?