नगर पालिक निगम दुर्ग की पहल: कसारीडीह वार्ड 44 में 8 लाख के पेवर ब्लॉक कार्य का भूमिपूजन

नगर पालिक निगम दुर्ग की पहल: कसारीडीह वार्ड 44 में 8 लाख के पेवर ब्लॉक कार्य का भूमिपूजन

दुर्ग, 23 फरवरी। शहर में विकास कार्यों को गति देते हुए नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा कसारीडीह वार्ड क्रमांक 44 के अंतर्गत विभिन्न सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगभग 8 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य शुरू किया गया।इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने विधिवत भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। भूमिपूजन कार्यक्रम अंबेडकर भवन एवं रजा फायर वर्क्स के समीप आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की रही उपस्थितिकार्यक्रम में सभापति श्याम शर्मा, लोककर्म प्रभारी देव नारायण चंद्रकार, एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, शिव नायक, जीतू महोबिया, संजय अग्रवाल, वार्ड 44 पार्षद मनीष कोठारी, जितेंद्र ताम्रकर, राजेंद्र ढाबाले, उमयंती ठाकुर एवं अयुर जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने महापौर के साथ भूमि पूजन कर कार्य की औपचारिक शुरुआत की।“लापरवाही बर्दाश्त नहीं” – महापौर के सख्त निर्देशमहापौर अलका बाघमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि—“कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाए। यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की कमी या लापरवाही पाई गई तो पेवर ब्लॉक को तत्काल उखाड़कर पुनः लगवाया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होगी।”वार्डवासियों ने जताया आभारस्थानीय नागरिकों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से सड़कों के सुधारीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

पेवर ब्लॉक पेविंग कार्य शुरू होने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता में भी वृद्धि होगी। वार्डवासियों ने इस पहल के लिए महापौर एवं निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?