आबकारी व DMF घोटाले की जांच को लेकर ACB और EOW की संयुक्त टीम एक्शन मोड में आ गई है। सूत्रों के मुताबिक आबकारी विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं पूर्व आबकारी आयुक्त (IAS) निरंजन दास के कई ठिकानों पर आज सुबह ACB का छापा मारा गया।
निरंजन दास आबकारी घोटाले के प्रमुख आरोपियों में शामिल बताए जाते हैं।जानकारी के अनुसार ACB की टीम 6 गाड़ियों के काफिले के साथ भिलाई नगर में स्थित निरंजन दास के ठिकाने पर पहुंची और जांच शुरू की।इसी दौरान टीम उनके बेटे डॉ. अभिषेक दास के घर भी पहुंची, जहां दस्तावेज़ों और इलेक्ट्रॉनिक डाटा की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
बताया जा रहा है कि सिर्फ भिलाई ही नहीं, बल्कि जगदलपुर, कोंडागांव, रायपुर और दुर्ग स्थित निवासों में भी एक साथ छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।ACB और EOW की यह बड़ी कार्रवाई आबकारी एवं DMF घोटाले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्यों को जुटाने के लिए की जा रही है।अभी छापेमारी जारी है…
