रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई : फूड इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार

रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई : फूड इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार

मस्तूरी। बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी फूड इंस्पेक्टर ने एक स्व-सहायता समूह को राशन दुकान आवंटित कराने के नाम पर 1 लाख रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता द्वारा इसकी सूचना एसीबी को दी गई, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। शनिवार को आरोपी को 90 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए पकड़ा गया।

बताया जा रहा है कि मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम विदाडीह की उचित मूल्य दुकान वर्तमान में पंचायत द्वारा संचालित की जा रही है। उक्त दुकान को शैल स्व-सहायता समूह को आवंटित कराने के लिए तीन माह पूर्व आवेदन दिया गया था। इस मामले में एसडीएम कार्यालय में अनुकूल जांच रिपोर्ट प्रस्तुत कराने के एवज में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगी गई थी।शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी बिलासपुर की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?