सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 1 किलो से अधिक गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 1 किलो से अधिक गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 140 ग्राम गांजा और नगद बिक्री रकम जब्त की गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 फरवरी 2026 को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फरीद नगर डेरा बस्ती स्थित शासकीय स्कूल के पीछे झाड़ियों के नीचे एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सफेद प्लास्टिक थैले में रखा 1 किलो 140 ग्राम गांजा तथा बिक्री की नगद राशि बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रकाश धुर्वे (37 वर्ष), निवासी फरीद नगर डेरा बस्ती वार्ड 07 थाना सुपेला, जिला दुर्ग बताया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 55 हजार रुपये कीमत का गांजा तथा 1,250 रुपये नगद जब्त किया। इस प्रकार कुल 56,250 रुपये की सामग्री जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 313/2026 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।यह कार्रवाई थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, सहायक उप निरीक्षक गंगाराम रावत, आरक्षक नवनीत यादव एवं आरक्षक दुर्गेश सिंह राजपूत की टीम द्वारा की गई, जिनकी भूमिका सराहनीय रही।दुर्ग पुलिस की अपीलपुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और प्रभावी बनाया जा सके।

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?