वार्षिक आमसभा एवं Mega Alumni Meet–2026
खैरागढ़, छत्तीसगढ़।
Alumni Association of Polytechnic Khairagarh
(पंजीयन क्रमांक: 122202541809, दिनांक: 25.02.2025)
आदरणीय प्राचार्य महोदय Shankar Varathe
Government Polytechnic Khairagarh, जिला–खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (छ.ग.) के सहयोग से Alumni Association of Polytechnic Khairagarh की वार्षिक आमसभा 2026 का आयोजन दिनांक 08 मार्च 2026 (रविवार) को किया जा रहा है।

खैरागढ़, छत्तीसगढ़।जिला–खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (छ.ग.) के सहयोग से Alumni Association of Polytechnic Khairagarh की वार्षिक आमसभा वर्ष 2026 का आयोजन दिनांक 08 मार्च 2026 (रविवार) को किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है।
वार्षिक कार्यों का प्रस्तुत होगा विस्तृत ब्यौरा आमसभा के दौरान बीते एक वर्ष में एसोसिएशन द्वारा किए गए सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही, आय-व्यय एवं लेखा-जोखा की पारदर्शी जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी जाएगी।
Mega Alumni Meet–2026 बनेगा मिलन का मंचइसी अवसर पर आयोजित Mega Alumni Meet–2026 में खैरागढ़ पॉलिटेक्निक के सभी भूतपूर्व छात्र-छात्राएं एक मंच पर एकत्र होंगे। यह आयोजन पुराने साथियों के पुनर्मिलन, अनुभव साझा करने और संस्थान के विकास में योगदान की नई दिशा तय करने का अवसर प्रदान करेगा।
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजनकार्यक्रम के दौरान Balaji Blood Bank द्वारा एसोसिएशन के सौजन्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने सभी पूर्व विद्यार्थियों एवं नागरिकों से रक्तदान कर समाजसेवा में सहभागी बनने की अपील की है।
पदाधिकारीगण
श्री किशोर कुमार साव – अध्यक्ष
श्री सुमंत साहू – उपाध्यक्ष
श्री डालेश्वर देशमुख – सचिव
श्री मयंक कुमार साहू – कोषाध्यक्ष
श्री महेश तांडी – संयुक्त सचिव
श्री अश्वनी कुमार यादव – सदस्य
श्री संघर्ष कुमार सेलारे – सदस्य
Alumni Association ने समस्त पूर्व विद्यार्थियों से इस महत्वपूर्ण आयोजन में सादर सहभागिता का आग्रह किया है, ताकि संस्थान की प्रगति और सामाजिक सरोकारों को नई ऊर्जा मिल सके।
