सांसद खेल महोत्सव 2025: खेलों से खिलें सपने, दुर्ग में उमंग और जोश का उत्सव

सांसद खेल महोत्सव 2025: खेलों से खिलें सपने, दुर्ग में उमंग और जोश का उत्सव

दुर्ग, 14 दिसंबर।नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में रविवार को सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य तृतीय चरण संपन्न हुआ। शहर के सुराना कॉलेज मैदान, रविशंकर स्टेडियम एवं महात्मा गांधी स्कूल प्रांगण में आयोजित इस महोत्सव ने युवाओं, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विजय बघेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का संदेश दिया तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।

खिलाड़ियों में भरा जोश और आत्मविश्वासमहोत्सव में आयुक्त सुमित अग्रवाल, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता सुश्री विनीता वर्मा, गिरीश दीवान सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी, कोच और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। मैदानों में खेल भावना, सौहार्द और दर्शकों की तालियों की गूंज से वातावरण उत्सवमय रहा।विविध खेलों का रोमांचप्रतियोगिताओं में कुश्ती और वेटलिफ्टिंग (महात्मा गांधी स्कूल/सुराना कॉलेज मैदान), वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, सुरीली कुर्सी दौड़, 100 व 400 मीटर दौड़, गेड़ी आदि खेल शामिल रहे।

9–15 वर्ष, 16–30 वर्ष तथा 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने यह सिद्ध किया कि खेल उम्र नहीं, उत्साह की पहचान हैं।खेल जीवन का सबसे बड़ा शिक्षक: विजय बघेलसांसद विजय बघेल ने कहा, “खेल हमें अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास सिखाते हैं। आज हमारे युवा खेलों के माध्यम से फिट रहने के साथ समाज में सकारात्मक सोच का संदेश दे रहे हैं। सांसद खेल महोत्सव दुर्ग की खेल संस्कृति को नई ऊँचाइयाँ देगा।

हमारा लक्ष्य है कि बच्चे मोबाइल छोड़कर मैदानों में समय बिताएँ।”आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा, “खेलों से सपने खिलते हैं और यही सपने शहर की पहचान बनते हैं। नगर निगम खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। खेल हमें जोड़ते हैं, स्वस्थ रखते हैं और प्रगति की राह दिखाते हैं।”

🏆 विजेता प्रतिभागीफुगड़ी: सरिता बगरतीयोगासन:बालक (9–15): ध्रुव राउतबालक (16–30): भौमिक देशमुखबालिका (9–15): अशिता सोनीबालिका (16–30): पूनम30 वर्ष से अधिक: कृष्णा घोषकबड्डी:बालक (9–15): युवराज ठाकुर टीमबालिका (16–30): देविका साहू टीमबालक (16–30): जीवेश ठाकुर टीमखो-खो:बालक (16–30): नीलकमल यादव टीमबालिका (9–15): सिया चौहान टीमबालिका (16–30): शीतल निषाद टीमबालक (9–15): संगम विश्वकर्मा टीमसुरीली कुर्सी:बालिका (9–15): भावना साहूबालिका (16–30): जमुना तांडी सांसद खेल महोत्सव 2025 ने दुर्ग में खेलों के प्रति नई जागरूकता और उत्साह का संचार किया, जो आने वाले समय में शहर के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?