बिहार में फिर से एनडीए की सरकार तय! रुझानों में जदयू सबसे बड़ी पार्टी, एनडीए को मिल रही भारी बढ़त
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू होते ही राजनीतिक तस्वीर लगभग साफ होती दिख रही है। सुबह 10 बजे तक आए रुझानों में एनडीए एक बार फिर सत्ता में लौटता दिखाई दे रहा है। कुल 243 सीटों में से एनडीए 199 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि महागठबंधन महज़ 38 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है।रुझानों में सबसे बड़ा उलटफेर जदयू के प्रदर्शन में देखने को मिल रहा है। इस बार जेडीयू 80 सीटों पर आगे चल रही है और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनती दिखाई दे रही है। वहीं भाजपा 90 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
एलजेपी भी 13 सीटों पर आगे है और तय माना जा रहा है कि एनडीए आराम से बहुमत के आंकड़े को पार कर जाएगा।दूसरी ओर, महागठबंधन की स्थिति कमजोर दिख रही है। आरजेडी 58 सीटों पर आगे है, जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस सिर्फ 15 सीटों पर सिमटी हुई है। उधर प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज भी राजनीतिक मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है और 2–3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, हालांकि इनके आंकड़े रुझानों में लगातार बदलते नजर आ रहे हैं।
मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बार चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए और 67.10% मतदान दर्ज किया गया, जो 2020 विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब 10% अधिक है। रिकॉर्ड मतदान के बीच रुझानों ने साफ कर दिया है कि बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए पर भरोसा जताया है।
