जोन स्तरीय बाल कौशल प्रतिस्पर्धा का विशेष पिछड़ी जनजाति छात्रावास परिसर में रंगारंग समापन

*जोन स्तरीय बाल कौशल प्रतिस्पर्धा का विशेष पिछड़ी जनजाति छात्रावास परिसर में रंगारंग समापन

बाल कौशल प्रतिस्पर्धा जो बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनूठा प्रयास है। शिक्षा के साथ साथ खेल का बाल जीवन में विशेष महत्व है। इसी महत्व को बच्चों से परिचित कराने पंडरिया विकासखंड के कुई में जोन स्तरीय तीन दिवसीय बालकौशल प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया था। तीन दिवस चले इस प्रतिस्पर्धा का आज रंगारंग समापन हुआ।

तीसरे और अंतिम दिवस आज चित्रकला, मेंहदी, रंगोली, अंग्रेजी कन्वर्सेशन, पहाड़ा, सुलेख, विज्ञान मॉडल, कबाड़ से जुगाड़ का प्रदर्शन बच्चों द्वारा किया गया। आज के प्रतिस्पर्धा में लोगों का सबसे अधिक ध्यान आकृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम ने किया। कर्मा, राउत नाचा, सुआ, भोजली गीतों पर बच्चों के नृत्य ने ऐसा शमा बांधा कि वहां मौजूद शिक्षक एवं जनप्रतिनिधि अपनी कुर्सियों से चिपक कर रह गए। ऑपरेशन सिंदूर पर हुई प्रस्तुति ने सभी लोगों की आंखों को नम कर दिया।

हर कोई देशप्रेम की भावना से भर गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने खड़े होकर बच्चों का स्वागत किया। आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती दीपा पप्पू धुर्वे सभापति जिला पंचायत रही।

अध्यक्षता कुकदूर मंडल अध्यक्ष श्री बसंत वाटिया जी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में धनंजय लहरे जी सरपंच कुई, कृष्ण कुमार कुंभकार, सोनू सलूजा, दशरथ कुंभकार एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। शिक्षा विभाग से पंडरिया विकासखंड के शिक्षा अधिकारी श्री एम.के. गुप्ता, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दीपक सिंह ठाकुर, संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक, प्रधान पाठक, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किए।

श्रीमती दीपा धुर्वे ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी राज्य स्तर तक अपनी प्रतिभा लेकर जाएं। ऐसे आयोजन से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। बसंत वाटिया जी ने महिला विश्वकप की फिजियो रही कवर्धा की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का उदाहरण देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा तीन दिवसीय प्रतिस्पर्धा के विजयी बच्चों को मोमेंटो एवं अध्ययन सामग्री प्रदान कर प्रोत्साहित किया। खो खो बालक बालिका माध्यमिक वर्ग में मुनमुना संकुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

माध्यमिक वर्ग कबड्डी बालिका में चतरी संकुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार प्राथमिक वर्ग में कबड्डी में चतरी संकुल और खो खो में मुनमुना संकुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संपूर्ण एकल और सामूहिक खेल में मुनमुना संकुल ने सर्वाधिक प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना दबदबा सिद्ध किया। कार्यक्रम समाप्ति पर कुई जोन के समस्त शिक्षकों ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया, जिनकी सहायता से ऐसा अभूतपूर्व कार्यक्रम आयोजित हो सका।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?