विश्व शौचालय दिवस पर दुर्ग को मिली दो आधुनिक ‘आकांक्षा टॉयलेट’ की सौगात महापौर अलका बाघमार ने किया लोकार्पण

विश्व शौचालय दिवस पर दुर्ग को मिली दो आधुनिक ‘आकांक्षा टॉयलेट’ की सौगात महापौर अलका बाघमार ने किया लोकार्पण, स्वच्छता मिशन को मिलेगा नया आयाम

दुर्ग। विश्व शौचालय दिवस 2025 के अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग ने स्वच्छ भारत मिशन–शहरी 2.0 के तहत निर्मित दो अत्याधुनिक ‘आकांक्षा टॉयलेट’ का लोकार्पण किया। महापौर अलका बाघमार ने आयुक्त सुमित अग्रवाल, स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों के साथ राजेंद्र पार्क चौक और गंजपारा निगम कम्प्लेक्स परिसर में बने शौचालयों का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम से केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।दोनों आकांक्षा शौचालय जल, विद्युत, सफाई, सुरक्षा और स्वच्छता की आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं।

राजेंद्र पार्क स्थित शौचालय में—• पुरुष: 1 स्नानागार/शौचालय, 2 टॉयलेट• महिला: 1 स्नानागार/शौचालय, 2 टॉयलेट• दिव्यांगजन: 1 विशेष अनुकूलित शौचालयगंजपारा परिसर में 10 सीटर टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध है।परिसर में हैंड ड्रायर, सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन, डिस्पोजल मशीन, फीडबैक मशीन सहित आधुनिक व्यवस्थाएं इसे पूर्णत: स्मार्ट एवं जनसुविधा केंद्रित बनाती हैं।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि स्वच्छता और जनसुविधा निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आकांक्षा टॉयलेट शहर को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर सार्वजनिक सुविधाओं से जोड़ेंगे।आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि शौचालयों की नियमित मॉनिटरिंग और साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी तथा भविष्य में भी इसी तरह के उच्च गुणवत्ता वाले सार्वजनिक शौचालय विकसित किए जाएंगे।कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, शिव नायक, सहायक अभियंता संजय ठाकुर, उपअभियंता हरिशंकर साहू, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?