48 घंटे में चमका तालाब: निगम की पॉन्ड क्लीनर मशीन बनी गेमचेंजर

48 घंटे में चमका तालाब: निगम की पॉन्ड क्लीनर मशीन

दुर्ग, 14 अप्रैल। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के तालाबों की सफाई में आधुनिक तकनीक का सफल उपयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में निगम की पॉन्ड क्लीनर मशीन ने मात्र 48 घंटे के भीतर गौठान के समीप स्थित तालाब की सफाई कर एक नई मिसाल पेश की है।यह कार्य महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर किया गया। स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल और विद्युत प्रभारी ज्ञानेश्वर ताम्रकार के मार्गदर्शन में, कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद के नेतृत्व में टीम ने मशीन की मदद से तालाब के बीच तक पहुंचकर जलकुंभियों को प्रभावी ढंग से बाहर निकालापॉन्ड

क्लीनर मशीन की खासियत यह है कि जो कार्य सामान्यतः मैन्युअल रूप से करने में 10 दिन तक लग जाते हैं, वही काम यह मशीन महज 2 दिनों में पूरा कर देती है। इससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है, साथ ही सफाई कार्य अधिक प्रभावी बन रहा है।गौठान तालाब की सफाई के बाद मशीन को तुरंत वार्ड क्रमांक 56 बघेरा स्थित ढोंगिया तालाब में भेजकर वहां भी सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। निगम की योजना है कि आने वाले दिनों में शहर के सभी प्रमुख तालाबों की सफाई इसी आधुनिक तकनीक के जरिए की जाएगी।महापौर अलका बाघमार ने कहा कि शहर की स्वच्छता और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए निगम लगातार नई तकनीकों को अपना रहा है।वहीं

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि इस मशीन के उपयोग से कार्य की गुणवत्ता और गति दोनों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और अभियान को जल्द ही और व्यापक बनाया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?