कुई-कुकदूर कॉलेज में जनभागीदारी शुल्क वृद्धि का विरोध, NSUI ने उठाई छात्रों की आवाज

कुई-कुकदूर कॉलेज में जनभागीदारी शुल्क वृद्धि का विरोध, NSUI ने उठाई छात्रों की आवाज

कुई-कुकदूर। शासकीय महाविद्यालय कुई-कुकदूर में जनभागीदारी शुल्क में 500 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर छात्रों में नाराजगी देखने को मिली। छात्रों की शिकायत के बाद NSUI ब्लॉक अध्यक्ष परमेश्वर धुर्वे के नेतृत्व में कार्यकर्ता महाविद्यालय पहुंचे और शुल्क वृद्धि का विरोध दर्ज कराया।NSUI पदाधिकारियों ने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं जनभागीदारी समिति से मुलाकात कर बढ़ी हुई शुल्क राशि को कम करने की मांग रखी।

उन्होंने कहा कि अतिरिक्त शुल्क से छात्रों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है, इसलिए छात्र हित में शुल्क वृद्धि पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।NSUI की मांग पर प्राचार्य ने शुल्क राशि कम करने का आश्वासन दिया। इस दौरान NSUI ब्लॉक अध्यक्ष परमेश्वर धुर्वे ने कहा कि छात्र हितों से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शिक्षा को महंगा नहीं होने दिया जाएगा और छात्रों की समस्याओं को लेकर NSUI लगातार आवाज उठाती रहेगी।इस दौरान NSUI के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?