राजपूत क्षत्रिय महासभा दुर्ग उत्तर की वार्षिक आमसभा व होली मिलन समारोह संपन्न

राजपूत क्षत्रिय महासभा दुर्ग उत्तर की वार्षिक आमसभा व होली मिलन समारोह संपन्न

दुर्ग।राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादह (पंजीयन क्रमांक 1282) की उपसमिति दुर्ग उत्तर द्वारा वार्षिक आमसभा एवं होली मिलन समारोह का आयोजन आशीर्वाद भवन, जवाहर नगर दुर्ग में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।समारोह में दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उपसमिति अध्यक्ष श्री हरनारायण सिंह ने की।

इस अवसर पर पार्षद एवं एमआईसी सदस्य लोक निर्माण विभाग श्री देव नारायण चंद्राकर, महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह, महासचिव श्री अशोक ठाकुर, सहसचिव श्री सत्येन्द्र राजपूत तथा केंद्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सचिव श्री रोशन सिंह ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, वहीं श्री भूपेश सिंह ने कोषाध्यक्ष प्रतिवेदन का वाचन किया। महिला मंडल द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं, प्रतिभा सम्मान और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के प्रतिभावान सदस्यों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व सचिव श्री माधो सिंह, उपाध्यक्ष महेश नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष भूपेश सिंह, कार्यकारिणी सदस्य पी.एस. चंदेल, निर्णायक सदस्य देवी सिंह, सहसचिव मलखान सिंह, वरिष्ठ सदस्य अजय सिंह राजपूत, कुमार सिंह, अविनाश सिंह, मीडिया प्रभारी लोकेश्वर सिंह, अनेन्द्र सिंह, महिला अध्यक्ष श्रीमती मनीषा राजपूत, पूर्व महिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या सेंगर, महिला सचिव श्रीमती नीलिमा राजपूत सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, सदस्य, महिलाएं, युवा तथा बालक-बालिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपसमिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया तथा समाज की एकता और सहयोग को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?