पूर्व सैनिकों की कांकेर में संगोष्ठी, सैनिक हित में स्वतंत्र संगठन के गठन की घोषणा

पूर्व सैनिकों की कांकेर में संगोष्ठी, सैनिक हित में स्वतंत्र संगठन के गठन की घोषणा

चारामा, उत्तर बस्तर कांकेर |कांकेर जिले में आज पूर्व सैनिकों की एक स्वस्फूर्त संगोष्ठी का आयोजन चारामा में किया गया, जिसमें लगभग 30 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने एकजुट होकर सैनिकों और उनके परिवारों के हित में कार्य करने हेतु एक स्वतंत्र संगठन के गठन की घोषणा की।

संगोष्ठी में कारगिल युद्ध के वीर योद्धा ऑनरेरी कैप्टन श्री जगमोहन साहू को संगठन का मुखिया तथा 1971 युद्ध के वीर श्री प्यारे लाल प्रजापति को संरक्षक एवं मार्गदर्शक घोषित किया गया। इनके नेतृत्व में कांकेर जिले के पूर्व सैनिक अब संगठित रूप से कार्य करेंगे।चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि पूर्व में कांकेर जिले के पूर्व सैनिक “अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद” से जुड़े हुए थे, लेकिन संगठन की दिशाहीनता और मूल मुद्दों से भटकाव के चलते परिषद का बहिष्कार कर दिया गया। इसके बाद सैनिकों ने स्वतंत्र रूप से एक नए संगठन के अंतर्गत कार्य करने का निर्णय लिया।संगोष्ठी में सैनिकों के कल्याण, अधिकारों और सामाजिक भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

अंत में “भारत माता की जय” और “छत्तीसगढ़ महतारी की जय” के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।यह आयोजन जिले के पूर्व सैनिकों के लिए एक नई दिशा और संगठनात्मक मजबूती का संकेत है, जिससे आगामी समय में सैनिक हित में और प्रभावी कार्य किए जा सकेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?