पीएससी में चयनित दुर्ग के प्रतिभागियों का एसएसपी ने किया सम्मान

पीएससी में चयनित दुर्ग के प्रतिभागियों का एसएसपी ने किया सम्मान

छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में दुर्ग जिले के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम स्थित कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जिले के चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया।

दुर्ग जिले से देवेश साहू (प्रथम रैंक), स्वप्निल वर्मा (द्वितीय रैंक) और यशवंत देवांगन (तृतीय रैंक) का चयन डिप्टी कलेक्टर पद पर हुआ है। इसके अलावा राजेश साहू (डीएसपी), कनक प्रभा सिंह (सहायक संचालक, समाज कल्याण विभाग), खुशबू जानी (लेखा अधिकारी), भूपेंद्र जंघेल (वाणिज्य कर निरीक्षक), तथा प्रवीण, मिथिलेश नेताम, आनंद स्वर्णकार (आबकारी उप निरीक्षक) पदों पर चयनित हुए हैं।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को पुष्पगुच्छ और दुर्ग पुलिस के मोमेंटो से सम्मानित करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि लोकसेवा आयोग से चयनित पद अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए फील्ड में रहते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

उन्होंने अपने अनुभव साझा कर अभ्यर्थियों को करियर में सफल होने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।कार्यक्रम में एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर, एएसपी ग्रामीण अभिषेक झा, एएसपी आईयूसीएडबल्यू पद्मश्री तंवर, एसडीओपी पाटन अनूप लकड़ा, एसडीओपी धमधा अलेक्जेंडर किरो, डीएसपी आकर्षी कश्यप, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?