गुम मोबाइल तलाश अभियान में दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता, 175 मोबाइल बरामद
दुर्ग जिले में लगातार बढ़ रही मोबाइल गुम होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थानों में वर्ष 2024–2025 में दर्ज गुम मोबाइल की रिपोर्टों के आधार पर टीम ने व्यापक तकनीकी जांच और प्रयास कर कुल 175 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 36 लाख रुपये है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में ACCU और संबंधित थाना टीमों को मोबाइल पतासाजी के लिए लगाया गया था। टीम ने दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा और रायपुर में सक्रिय रूप से काम करते हुए विभिन्न कंपनियों के मोबाइल बरामद किए। बरामद मोबाइलों को अब उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत वितरण किया जा रहा है।दुर्ग पुलिस ने बताया कि सभी बरामद मोबाइलों के IMEI नंबरों की सूची दुर्ग पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट (Facebook, Instagram, Twitter) पर अपलोड की जाएगी।
संबंधित लोग सूची देखकर अपना IMEI मिलान कर सकते हैं और मिलान होने पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट कार्यालय, सेक्टर-3 में अपना मोबाइल प्राप्त कर सकते हैं।इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम की भूमिका सराहनीय रही है।
