कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर दुर्ग जिले में हड़ताल, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर दुर्ग जिले में हड़ताल, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

दुर्ग, 22 अगस्त 2025।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर आज दुर्ग जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारी-अधिकारी कामबंद और कलमबंद हड़ताल पर रहे। महंगाई भत्ता, लंबित एरियर्स सहित 11 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग को लेकर कर्मचारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे और सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन में शामिल हुए।दोपहर 2:30 बजे बड़ी रैली के रूप में सभी कर्मचारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन कलेक्टर दुर्ग को सौंपा।

सभा को संबोधित करने वालों में फेडरेशन के संभागीय संयोजक राजेश चटर्जी, जिला संयोजक विजय लहरे, महासचिव अनुरूप साहू, शिक्षक फेडरेशन जिलाध्यक्ष हरी शर्मा, स्वास्थ्य विभाग कार्यकारी प्रांताध्यक्ष व्ही.एस. राव, नगरीय निकाय कर्मचारी संघ संयोजक संजय शर्मा, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव, जीएसटी कर्मचारी संघ संयोजक प्रदीप चौहान (बाबा भाई), पंचायत सचिव संघ कार्यकारी प्रांताध्यक्ष महेंद्र साहू, पटवारी संघ जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष हेमसिंह ठाकुर व दीपक देवांगन, लघु वेतन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष मोतीराम खिलाड़ी, वन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, पेंशनर संघ से हर्षवर्धन श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शासन ने शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।उक्त जानकारी फेडरेशन मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव ने दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?