नेवई में पुलिस आरक्षक की मोटर सायकल में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस की तत्परता से आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थेदुर्ग। थाना नेवई पुलिस ने पुलिस आरक्षक की मोटर सायकल में आग लगाने के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामला नेवई भाठा क्षेत्र का है, जहां 19 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे पुलिस जुआ रेड की कार्यवाही कर रही थी।जानकारी के अनुसार, थाना नेवई के कर्मचारी जुआ खेलने की सूचना पर नेवई भाठा नर्सरी के अंदर पहुंचे थे।
पुलिसकर्मी अपनी-अपनी मोटर सायकलें रोड किनारे खड़ी कर अंदर जुआ रेड की कार्यवाही कर रहे थे। इस दौरान अचानक एक पल्सर मोटर सायकल में आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। वह मोटर सायकल आरक्षक भूमिन्द्र वर्मा की बताई गई।घटना को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया कृत्य मानते हुए थाना नेवई में अपराध क्रमांक 330/2025, धारा 324(4), 326(च) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी दुलेश्वर ठाकुर उर्फ गोल्टू (35 वर्ष), निवासी नेवई भाठा, उड़िया पारा को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने मोटर सायकल में आग लगाने की बात स्वीकार की।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नेवई उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर, प्र.आर. 1557, आर. 1595 शाहबाज खान तथा आर. 1603 रवि बिसाई की भूमिका सराहनीय रही।
