रायपुर/ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास का आज दूसरा दिन है। वे सुबह 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। शाह बस्तर दशहरा उत्सव में शामिल होंगे।जगदलपुर पहुंचकर वे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
इसके बाद आयोजित मंचीय कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री बस्तर की जनता को संबोधित करेंगे। अपने संबोधन में वे बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के संकल्प और अब तक की उपलब्धियों की जानकारी देंगे।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे। शाह का यह दौरा बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के संदेश के रूप में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।