दुर्ग में दो दिवसीय विशेष अभियान शुरू: घर–घर जाकर हो रहा गणना पत्रक वितरण और संग्रह

दुर्ग में दो दिवसीय विशेष अभियान शुरू: घर–घर जाकर हो रहा गणना पत्रक वितरण और संग्रह

दुर्ग/15 नवंबर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 64 दुर्ग शहर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा दो दिवसीय विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान 15 और 16 नवंबर को सुबह 7 बजे से पूरे दिन चल रहा है, जिसमें घर–घर जाकर गणना पत्रक वितरण एवं वापसी की प्रक्रिया तीव्र गति से की जा रही है।

अभियान के दौरान बीएलओ, निगम कर्मचारी, प्लेसमेंट स्टाफ और वार्ड सुपरवाइजर की संयुक्त टीमें वार्ड–वार्ड पहुंचकर मतदाताओं को फॉर्म दे रही हैं, आवश्यक जानकारी समझा रही हैं तथा मौके पर ही फॉर्म भरवाकर वापस संग्रहित कर रही हैं। इसका उद्देश्य नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को समय पर पूर्ण करना है।गणना पत्रक जमा करते समय प्रत्येक मतदाता के लिए 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो, आधार कार्ड की प्रति और जन्मतिथि/जन्मस्थान से संबंधित मान्य दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है।

साथ ही वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम मिलान भी इस प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यदि नाम का मिलान नहीं होता, तो पात्रता सत्यापन हेतु अतिरिक्त दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।नगर निगम ने निर्देश दिया है कि गणना पत्रक संकलन का पूरा कार्य 4 दिसंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से पूरा हो। इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं और क्षेत्रीय स्तर पर सतत निगरानी की जा रही है।

नगर निगम दुर्ग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान में सहयोग करते हुए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराएँ और मतदाता सूची को अद्यतन करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?