जिले के दो खेल हस्तियों ने बढ़ाया मान, राष्ट्रीय अंपायर बनने पर बधाइयों का तांता

जिले के दो खेल हस्तियों ने बढ़ाया मान, राष्ट्रीय अंपायर बनने पर बधाइयों का तांता

कवर्धा। कबीरधाम जिले के लिए गौरव का विषय है कि जिले के दो अनुभवी कबड्डी पदाधिकारी राकेश कश्यप एवं धीराजी साहू राष्ट्रीय अंपायर बने हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर जिलेभर के खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं कबड्डी संघ के पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है।राकेश कश्यप, जो प्रदेश कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष एवं जिला कबड्डी संघ कवर्धा के सचिव हैं, तथा धीराजी साहू, जो जिला कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष हैं, वर्षों से कबड्डी खेल के विकास और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं।

उनकी मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि आज उन्हें राष्ट्रीय अंपायर बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।प्रदेश कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष एवं जिला कबड्डी संघ कवर्धा के अध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी ने दोनों राष्ट्रीय अंपायरों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे कबीरधाम जिले के लिए गर्व का विषय है। इससे जिले के खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी और कबड्डी खेल को नई दिशा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष सुखदेव ध्रुव, जीतराम चंद्रवंशी, सुखीराम ध्रुव, सुरेश चंद्रवंशी, ब्लॉक कबड्डी संघ बोड़ला के अध्यक्ष देवालाल साहू, ब्लॉक कबड्डी संघ पंडरिया के उमराव सिंह, जिला कबड्डी संघ के सह सचिव दिनेश विश्वकर्मा, ब्लॉक कबड्डी संघ लोहारा सहित जिला एवं ब्लॉक कबड्डी संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं ऑफिशियल्स ने दोनों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?