रायपुर में 3 से 5 अप्रैल तक वॉलीबॉल का महाकुंभ, देश-विदेश की टीमें दिखाएँगी दमखम
रायपुर, 29 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में 3 से 5 अप्रैल तक वॉलीबॉल का भव्य महाकुंभ आयोजित होने जा रहा है। हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल संघ, रायपुर के तत्वावधान में महादेव घाट स्थित खारून नदी तट पर नगर पालिका निगम वॉलीबॉल ग्राउंड में 5वीं ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस बार प्रतियोगिता को और आकर्षक बनाते हुए 40+ पुरुष मास्टर्स वर्ग के साथ ओपन गर्ल्स वॉलीबॉल स्पर्धा भी शामिल की गई है।
आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह प्रतियोगिता अपने उच्च स्तरीय खेल, अनुशासन और राष्ट्रीय स्तर की भागीदारी के कारण पहले ही देशभर में पहचान बना चुकी है।मास्टर्स वर्ग में दिखेगा अनुभव का दममास्टर्स 40+ वर्ग में दुबई सहित उत्तर प्रदेश, केरल, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, चंडीगढ़, कोरबा और रायपुर की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजकों के अनुसार, हर टीम में 2-3 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल रहेंगे, जिससे मुकाबले बेहद रोमांचक और तकनीकी रूप से मजबूत होंगे।
विजेता टीम को ₹71,000 एवं उपविजेता को ₹51,000 के साथ शील्ड प्रदान की जाएगी।ओपन गर्ल्स स्पर्धा बनेगी आकर्षण का केंद्रइस वर्ष पहली बार शामिल की गई ओपन गर्ल्स वॉलीबॉल स्पर्धा आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगी। इसमें पुणे, हरियाणा, कोलकाता, दिल्ली, आगरा, साई रायपुर और भिलाई की महिला टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में युवा और राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगी, जिससे दर्शकों को तेज रफ्तार और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।महिला वर्ग में विजेता टीम को ₹31,000 और उपविजेता को ₹21,000 के साथ शील्ड प्रदान की जाएगी।
तीन दिन तक रहेगा खेल उत्सव जैसा माहौलतीन दिवसीय इस आयोजन में शहरवासियों को पुरुष और महिला दोनों वर्गों में उच्च स्तरीय मुकाबलों का आनंद मिलेगा। महादेव घाट का प्राकृतिक वातावरण इस प्रतियोगिता को और भी खास बनाएगा, जहां खेल के साथ संस्कृति और सामाजिक सहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।महिला खेलों को मिलेगा बढ़ावाआयोजन समिति का मानना है कि ओपन गर्ल्स स्पर्धा महिला खिलाड़ियों को सशक्त मंच प्रदान करेगी और प्रदेश सहित देशभर की बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
अधिकाधिक उपस्थिति की अपीलआयोजकों ने खेल प्रेमियों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।संघ के अध्यक्ष सैयद अनवर अली, संस्थापक सदस्य मंगलेश्वर सिंह, मार्तण्ड सिंह और सचिव रमाकांत निषाद ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं तथा खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए व्यापक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।
