कोसा नगर सुपेला में धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार
दुर्ग। थाना सुपेला पुलिस ने कोसा नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार हथियार भी जप्त किया गया है।मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाईपुलिस के अनुसार 23 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कोसा नगर स्थित रामलीला मैदान के पास एक युवक हाथ में लोहे का धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया।पूछताछ में सामने आई पहचानपूछताछ में आरोपी की पहचान दमन सोनी उर्फ दामु (19 वर्ष), निवासी कोसा नगर उड़िया मोहल्ला वार्ड 05 भिलाई के रूप में हुई। आरोपी का यह कृत्य कानून व्यवस्था और लोक शांति के लिए खतरा माना गया।आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईमामले में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 307/2026 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय यादव सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। त्वरित कार्रवाई के चलते क्षेत्र में भय का माहौल समाप्त हुआ।दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक व्यवहार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल
