शंकर नगर दुर्ग में युवक की हत्या, तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में

शंकर नगर दुर्ग में युवक की हत्या, तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में

दुर्ग। थाना मोहन नगर क्षेत्र के शंकर नगर में बीती रात एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र कुछ घंटों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।थाना मोहन नगर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 नवंबर 2025 की रात लगभग 10:30 बजे शंकर नगर निवासी योगेश विश्वकर्मा पर तुषार, चंदन और तिलक नामक युवकों ने बिना किसी कारण धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल को परिजनों द्वारा तत्काल शासकीय अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।आवेदिका पार्वती विश्वकर्मा की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की, जिसने तीव्रता से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपी—1. तुषार नेताम उर्फ चटनी, पिता राजेन्द्र नेताम, उम्र 23 वर्ष, निवासी आमापारा, थाना मोहन नगर दुर्ग।

2. तिलक वैष्णव उर्फ दादू, पिता रेवतीदास वैष्णव, उम्र 22 वर्ष, निवासी आमापारा, थाना मोहन नगर दुर्ग।

3. चंदन कुमार साहू, पिता उत्तम साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी आमापारा, नया पानी टंकी के पास, मोहन नगर दुर्ग।

पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकू जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?