प्रोफेसर राजेन्द्र लाकपाले संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर के कुलपति नियुक्त प्राध्यापक डॉ. राजेन्द्र लाकपाले छत्तीसगढ़ के एक प्रसिद्व कृषि वैज्ञानिक संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय, सरगुजा, अंबिकापुर के नए कुलपति नियुक्त किए गए। राजभवन ने सोमवार को नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया।

डॉ.लाकपाले को 33 वर्षाे का अनुसंधान एवं अध्यापन कार्य का अनुभव है। इनके 129 शोधपत्र विभिन्न अनुसंधान पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए है तथा 120 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में प्रस्तुत किए गये है। मिलेट पर डॉ.लाकपाले ने एक पुस्तक भी प्रकाशित की है। इन्हें अनेकों पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। वे कई सोसाइटियो के फैलो भी है डॉ.लाकपाले को चीफ ट्रेनिंग आर्गेनाइजर कृषि विज्ञान केन्द्र बड़गांव, उपलेखा नियंत्रक, एसोसिएट डायरेक्टर रिसर्च, अधिष्ठाता भाटापारा कृषि महाविद्यालय, विभागाध्यक्ष, निदेशक विस्तार एवं निदेशक प्रक्षेत्र जैसे पदों पर कार्य करने का प्रशासनिक अनुभव भी है।
वर्तमान में ये इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में निदेशक प्रक्षेत्र (बीज एवं प्रक्षेत्र) के पद पर अपनी सेवाऐं दे रहे है। डॉ.लाकपाले को देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में एक विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया जाता है। लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश व बिहार की परीक्षाओं में आप विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किए जाते है। विभिन्न अकादमिक उद्देश्यों से आपने अमरीका, इटली व थाइलैंड की यात्राऐं की है।
