कुई में जोन स्तरीय बाल कौशल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभग्रामीण अंचल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने दिखाया कौशल और उत्साह

कबीरधाम / पंडरिया।विकासखण्ड पंडरिया के अंतर्गत कुई-कुकदुर जोन में जोन स्तरीय बाल कौशल प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ मंगलवार को 250 सीटर छात्रावास परिसर, कुई में किया गया। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 11 से 13 नवम्बर 2025 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें जोन के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ दोपहर 2 बजे मुख्य अतिथि उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा के करकमलों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्रीमती दीपा पप्पू धुर्वे (सभापति, जिला पंचायत कबीरधाम) ने की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती नंदनी राजकुमार साहू (जनपद अध्यक्ष पंडरिया), श्रीमती निर्मला शिवकुमार धुर्वे (जनपद सदस्य कुकदुर), श्रीमती रमिहा रमेश मरावी (जनपद सदस्य नेऊर), राजकुमार नेताम (जनपद सदस्य मुनमुना), श्रीमती मनीषा धुर्वे (जनपद सदस्य कामठी), थानेश्वर जायसवाल (सभापति जनपद पंचायत पंडरिया), श्रीमती बिलासा पेन्द्रो (जनपद सदस्य कांदावानी), धनंजय लहरे (सरपंच कुई), श्रीमती राधा पुसाम (सरपंच कुकदुर), अभय मरावी (सरपंच लोखान), बसंत वाटिया (मंडल अध्यक्ष कुकदुर) तथा कृष्ण कुमार कुम्भकार (अध्यक्ष एस.एम.डी.एस. कुकदुर) उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि —“इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उनकी छिपी प्रतिभाओं को उजागर करने का माध्यम बनती हैं। शिक्षा के साथ कौशल विकास ही उज्जवल भविष्य की कुंजी है।
”कार्यक्रम का संचालन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महेंद्र गुप्ता, उप विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर एवं जोन प्रभारी कुई द्वारा किया गया।तीन दिवसीय इस आयोजन के समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।यह आयोजन न केवल बच्चों की प्रतिभा प्रदर्शन का माध्यम बना, बल्कि ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था में रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा की भावना को भी प्रोत्साहित करने वाला सिद्ध हुआ।
