राखी की डोर से जुड़ा कर्तव्य का सम्मान, सेवा में समर्पित कर्मवीरों को बहनों ने बांधा स्नेह का धागा

राखी की डोर से जुड़ा कर्तव्य का सम्मान, सेवा में समर्पित कर्मवीरों को बहनों ने बांधा स्नेह का धागा

पुलिसकर्मी, डॉक्टर और सफाई कर्मियों के प्रति जताया आभार; अभाविप ने मनाया अनूठा रक्षाबंधन

बैकुंठपुर । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई बैकुंठपुर, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) ने प्रेम और भाईचारे की भावना को समाजसेवा से जोड़ते हुए एक भावनात्मक पहल की। परिषद की छात्र बहनों ने समाज की सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए निरंतर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले पुलिसकर्मियों, डॉक्टरों एवं सफाई कर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

“एक राखी कर्तव्य को नमन” की भावना के साथ आयोजित इस पहल में उन कर्मवीरों को सम्मानित किया गया, जो अपने कर्तव्य के लिए कई बार अपने परिवार और व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं से दूर रहकर समाज की सेवा में जुटे रहते हैं। राखी के इस पवित्र धागे के माध्यम से परिषद की छात्र बहनों ने संदेश दिया कि समाज की रक्षा और सेवा में समर्पित प्रत्येक व्यक्ति हमारे सम्मान का अधिकारी है।पुलिसकर्मी जहां दिन-रात लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं, वहीं डॉक्टर अपने सेवा भाव से लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं और सफाई कर्मी निरंतर मेहनत कर शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इन कर्मवीरों की कलाई पर राखी बांधते समय छात्र बहनों ने उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर *नगर मंत्री आयुषी साहू, माही, पंकज, जिला संयोजक बलबीर पुषाम* सहित परिषद के अन्य कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इस पहल ने रक्षाबंधन के पर्व को एक नई सामाजिक भावना से जोड़ा—जहां राखी केवल रिश्तों की डोर नहीं रही, बल्कि समाज के लिए अपने कर्तव्य निभाने वालों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक बनी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?