झीरम मामला: NIA की विशेष अदालत ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया

झीरम मामला: NIA की विशेष अदालत ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया

27 लोगों की हत्या और 15 लोगों की हत्या के प्रयास के मामले में 16 सितंबर को सजा पर फैसला

जगदलपुर। बहुचर्चित झीरम मामले में NIA की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मामले में आरोपी सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों और धाराओं में उन्हें दोषसिद्ध पाया है।अदालत के फैसले के मुताबिक आरोपियों को 27 लोगों की हत्या और 15 लोगों की हत्या के प्रयास के मामले में दोषी ठहराया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अब सभी की सजा पर फैसला सुनाया जाना है।16 सितंबर को सुनाई जाएगी सजामृत्युदंड से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए न्यायालय ने अभियोजन पक्ष को दोषियों को दंडित किए जाने के संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। अब 16 सितंबर 2026 को सभी 10 दोषियों की सजा को लेकर न्यायालय अपना फैसला सुनाएगा।बचाव पक्ष जाएगा उच्च न्यायालयवहीं, फैसले के बाद बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने मामले में उच्च न्यायालय का रुख करने की बात कही है।

बचाव पक्ष की ओर से फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दिए जाने की संभावना है।झीरम मामले में अदालत के इस फैसले के बाद अब सभी की निगाहें 16 सितंबर को होने वाली सजा की सुनवाई पर टिकी हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?