बिलासपुर–रायपुर नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, 3 लोगों की मौत; 8 से 10 यात्री घायल!
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम दरचुरा के पास खड़े खराब ट्रक से टकराई यात्री बस, गैस कटर से निकाले जा रहे अंदर फंसे यात्री। सुबह 5:30 बजे हुआ दर्दनाक हादसा अंबिकापुर से रायपुर जा रही रॉयल कंपनी की बस दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार थे 22 यात्री, राहत एवं बचाव अभियान जारी घायलों को शासकीय अस्पताल सिमगा भेजा जा गया है ।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग मे सोमवार, 26 अक्टूबर की सुबह तड़के बिलासपुर–रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम दरचुरा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अंबिकापुर से रायपुर जा रही रॉयल कंपनी की यात्री बस क्रमांक CG04 NM 0859 सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 से 10 यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
दुर्घटना के समय बस में कुल 22 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ यात्री बस के क्षतिग्रस्त हिस्सों में फंस गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव दल गैस कटर की मदद ले रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को निकालकर उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सिमगा भेजा जा रहा है।
फिलहाल मृतकों की पहचान और घायलों की वास्तविक संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
