दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की नकदी बरामद।
खुर्सीपार थाना क्षेत्र के डबरापारा में कार्रवाई, वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ी गई नकदी।गुप्त चेंबर में छिपाकर रखे थे 4 करोड़ रुपये, पिकअप के पिछले हिस्से को किया गया था मॉडिफाई।रायपुर से नागपुर जा रहा था वाहन, बोलेरो मैक्स पिकअप को पुलिस ने रोका।
वाहन में सवार दो व्यक्ति हिरासत में, भवेशभाई जीनाभाई डाभी और विष्णुदेव दुबे से पूछताछ जारी।नकदी के स्रोत और स्वामित्व की जांच, रकम के परिवहन के उद्देश्य का भी पता लगा रही पुलिस।
आयकर विभाग को दी जा रही सूचना, चार करोड़ रुपये की बरामदगी के मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी।
