पंडरिया विधायक भावना दीदी के प्रयास रंग लाए — ग्राम दमगढ़ का भू-नक्शा हुआ भुईयां में अपलोड, वर्षों पुरानी मांग पूरी

पंडरिया विधायक भावना दीदी के प्रयास रंग लाए — ग्राम दमगढ़ का भू-नक्शा हुआ भुईयां में अपलोड, वर्षों पुरानी मांग पूरी

पंडरिया।पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय एवं सक्रिय विधायक भावना दीदी के निरंतर प्रयासों का बड़ा परिणाम सामने आया है। ग्राम दमगढ़ के ग्रामीणों की वर्षों से लंबित मांग आखिरकार पूरी हो गई है। गाँव का भू-नक्शा अब भुईयां सॉफ्टवेयर में अपलोड कर दिया गया है। ग्रामवासियों ने इस बड़ी सौगात के लिए विधायक भावना दीदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्र में जमीन संबंधी कार्य अब और सुगम व पारदर्शी हो सकेंगे। इससे ग्रामवासियों एवं किसानों को मिलने वाले प्रमुख लाभ

• सीमा निर्धारण (सीमांकन) की प्रक्रिया आसान होगी• किसान कहीं से भी ऑनलाइन अपनी भूमि का नक्शा एवं चौहद्दी देख सकेंगे

• भूमि विवाद में कमी आएगी तथा रजिस्ट्री में सहूलियत होगी

• बैंक से कृषि ऋण की सुविधा लेने में आसानी होगी

• कृषि हेतु पम्प एवं विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया सरल होगी

• भूमि का क्रय-विक्रय पारदर्शी तरीके से संभव होगा

• तहसील स्तर पर नक्शा बटांकन का प्रतिशत बढ़ेगा ग्राम दमगढ़ के ग्रामीणों ने कहा — “विधायक भावना दीदी ने जो आश्वासन दिया था, उसे पूरा कर दिखाया।

उनके प्रयासों के कारण आज हमारा गांव भी डिजिटल भूमि व्यवस्था से जुड़ गया है।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?