ओसवाल पंचायत दुर्ग ने बनाई शिक्षा व चिकित्सा सहायता समितियां, जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा सहयोग

ओसवाल पंचायत दुर्ग ने बनाई शिक्षा व चिकित्सा सहायता समितियां, जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा सहयोग

दुर्ग। ओसवाल पंचायत दुर्ग की पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक महावीर कॉलोनी स्थित महावीर भवन में पंचायत अध्यक्ष ज्ञानचंद कोठारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समाजहित, शिक्षा, चिकित्सा सहायता एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद स्वधर्मी परिवारों की सहायता के लिए स्वधर्मी सहायता एवं चिकित्सा समिति का गठन किया गया, जिसकी जिम्मेदारी किशोर कोचर को सौंपी गई। वहीं समाज के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन एवं सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से स्वधर्मी शिक्षा सहायता समिति बनाई गई, जिसके प्रमुख राकेश कर्णावट बनाए गए।

समाज की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए नवीन संचेती को प्रचार-प्रसार प्रमुख नियुक्त किया गया। बैठक में वर्ष 2029 तक की ओसवाल पंचायत सदस्यता राशि का शीघ्र संग्रहण सुनिश्चित करने तथा आगामी समाज डायरेक्टरी में केवल अधिकृत सदस्यों के नाम शामिल करने का निर्णय भी लिया गया।इसके अलावा विभिन्न संघों के चातुर्मास कार्यक्रमों में पंचायत कार्यसमिति की सक्रिय भागीदारी, समाज की योजनाओं का सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचार-प्रसार तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बीमा योजना शुरू करने पर भी सहमति बनी।

समाज के सामाजिक, धार्मिक एवं निधन संबंधी संदेशों के प्रसारण हेतु पंचायत का आधिकारिक व्हाट्सएप समूह बनाने की जानकारी भी दी गई।बैठक में संतोष लोढ़ा, निर्मल बाफना, संजय लोढ़ा, कचरमल बाफना, निर्मल बोथरा, ऐवता छाजेड़, निर्भय देशलहरा, तुलेश बुरड़ सहित कार्यकारिणी के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?