सहायक शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु फेडरेशन की पहल — जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने दिए तत्काल कार्यवाही के निर्देश

सहायक शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु फेडरेशन की पहल — जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने दिए तत्काल कार्यवाही के निर्देश

कबीरधाम।आज सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष माननीय श्री कैलाश चंद्रवंशी जी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान शिक्षकों की लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में विशेष रूप से सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तत्काल जारी करने का विषय उठाया गया। इस पर श्री चंद्रवंशी ने जिला शिक्षा अधिकारी (D.E.O.) एवं खंड शिक्षा अधिकारी (B.E.O.) को शीघ्र निर्देश जारी करते हुए कहा कि प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के लिए पदोन्नति प्रक्रिया में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

इसके साथ ही चिकित्सा क्षतिपूर्ति राशि के लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने तथा प्रधान पाठक पद पर अंतर राशि के भुगतान हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।उक्त विषयों पर फेडरेशन प्रतिनिधियों ने जिला शिक्षा अधिकारी से भी मुलाकात की, जिन्होंने वरिष्ठता सूची जारी कर शीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने का आश्वासन दिया और अन्य बिंदुओं पर भी सहमति जताई।

यह पहल जिले के शिक्षकों के हित में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?