ईसाफ बैंक में 85 लाख का गबन कांड! तीन और आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, अब तक 9 गिरफ्तार

ईसाफ बैंक में 85 लाख का गबन कांड! तीन और आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, अब तक 9 गिरफ्तार

दुर्ग। थाना पुलगांव पुलिस ने ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े 85 लाख रुपये के गबन मामले में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। इससे पहले 6 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था।

थाना पुलगांव से मिली जानकारी के अनुसार, आवेदक मोहित देशमुख, क्षेत्रीय प्रबंधक, ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि हिरन बाई साहू ग्राम चंद्रखुरी सहित कुल 240 ग्राहकों से बैंक लोन की राशि लगभग ₹85 लाख वसूली गई, लेकिन वह रकम बैंक में जमा नहीं की गई।ग्राहकों से पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने समय पर किस्तें जमा कर दी थीं। जांच में पता चला कि बैंक के संग्रह कर्मचारी रकम को स्वयं के निजी उपयोग में खर्च कर चुके हैं।

इस पर थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 546/2025 के तहत धारा 420, 409, 120-बी भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।अब तक कुल ₹84,98,940/- के गबन की पुष्टि हुई है। पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को पकड़ा है, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी—1. सतीश कुमार सिन्हा, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम रेंगाकठेरा, जिला राजनांदगांव

2. टिकेश कुमार यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव

3. अमित कुमार ध्रुव, उम्र 26 वर्ष, निवासी लोरमी, जिला मुंगेली थाना पुलगांव प्रभारी ने बताया कि मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच जारी है। पुलिस बैंक के वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की भी गहराई से जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?