ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी में शान से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी में शान से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

दुर्ग। ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत की सरपंच ललिता निषाद द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित ग्रामीणों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त की।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में ग्राम पंचायत के सभी पंचगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे। पूरे गांव में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर उपस्थित ग्रामीणों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

बच्चों में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह नजर आया।इस अवसर पर सरपंच ललिता निषाद ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना हमारी प्राथमिकता है। गांव में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने के साथ ही विकास के नए कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीणों के सहयोग से गांव में विकास की गंगा बहाने का प्रयास किया जाएगा।

स्वच्छता, शिक्षा, सड़क, नाली, पेयजल सहित गांव की आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए पंचायत स्तर पर निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने देश की प्रगति, गांव के विकास और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?