सशक्त एप की मदद से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सशक्त एप की मदद से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने सशक्त एप के प्रभावी उपयोग से मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई जामुल पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा की गई।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने दिनांक 17 दिसंबर 2025 को थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 अक्टूबर 2025 की रात्रि में उसने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 07 LX 6246), जिसकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये है, कालीबाड़ी मंदिर के बाहर खड़ी की थी।

वह मंदिर में लाइट लगाने गया था, वापस लौटने पर देखा कि अज्ञात आरोपी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया।मामले में थाना जामुल में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान जामुल पुलिस ने सशक्त एप के माध्यम से सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदेही पलविंदर सिंह, निवासी अटल आवास, नालंदा स्कूल के पीछे, कुरूद को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कालीबाड़ी मंदिर से मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया तथा चोरी की मोटरसाइकिल पुलिस को बरामद कराई।

पुलिस ने आरोपी पलविंदर सिंह (35 वर्ष) को 19 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, सउनि केसेन्द्र चौहान, तोषण चन्द्राकर, चंदन सिंह, रूपनारायण बाजपेयी, आरक्षक पी. संतोष, अतुल यादव तथा एसीसीयू की संयुक्त टीम का विशेष योगदान रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?