जिला साहू संघ दुर्ग का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न होगा
दुर्ग। जिला साहू संघ दुर्ग एवं तहसील साहू संघ दुर्ग शहर, धमधा व अहिवारा के नव-निर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 28 दिसंबर 2025, रविवार को आयोजित किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे से 36 फोर्ट, कोहिलापुरी दुर्ग में संपन्न होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री मा. श्री अरुण साव जी होंगे। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष मा. डॉ. नीरेंद्र साहू जी करेंगे। वहीं प्रमुख अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृह मंत्री मा. श्री ताम्रध्वज साहू जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जिनमें पूर्व मंत्री मा. श्री जागेश्वर साहू जी, मा. श्रीमती रमशीला साहू जी, विधायक मा. श्री दीपेश साहू जी (बेमेतरा), मा. श्री ईश्वर साहू जी (साजा), पूर्व अध्यक्ष मा. श्री विपिन साहू जी, मा. श्री दीपक ताराचंद साहू जी, मा. श्री जितेंद्र साहू जी, मा. श्री राजेंद्र साहू जी सहित समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
आयोजकों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के माध्यम से नवगठित पदाधिकारियों को समाज सेवा, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ दायित्व सौंपे जाएंगे। कार्यक्रम में समाज के सभी सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।
जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की ।
