अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय “ShakthiSAT Mission” के लिए चयनित होने पर छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली बेटी महिमा राजपूत को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।

महज 14 वर्ष की आयु में 108 देशों के विद्यार्थियों के साथ इस प्रतिष्ठित अंतरिक्ष मिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। अपनी प्रतिभा, परिश्रम और लगन से आपने अपने माता-पिता सहित पूरे प्रदेश को मान बढ़ाया है।

आपकी यह प्रेरणादायी सफलता प्रदेश के लाखों युवाओं, विशेषकर हमारी बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का आत्मविश्वास प्रदान करेगी।

महिमा बिटिया को पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं।-श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?