तहसील साहू संघ दुर्ग की कार्यकारिणी का विस्तार, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथयुवा प्रकोष्ठ संयोजक बनाए गए विजय साहू

दुर्ग। तहसील साहू संघ दुर्ग द्वारा साहू सदन, केलाबाड़ी में आज कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग जिला साहू संघ के अध्यक्ष नन्द लाल साहू एवं तहसील साहू संघ के अध्यक्ष पोषण साहू की गरिमामयी उपस्थिति में नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक उत्थान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज हित में पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में तहसील साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष भीखम साहू, यतीश साहू सहित साहू समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कार्यकारिणी विस्तार को संगठन के लिए एक सकारात्मक और सशक्त कदम बताते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।नवगठित कार्यकारिणी में नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
प्रदीप साहू — प्रचार सचिव
शैलेन्द्र कुमार साहू — मीडिया प्रभारी
विजय साहू — युवा प्रकोष्ठ संयोजक
केवल साहू — प्रचार सचिव
द्वारका प्रसाद साहू — महासचिव
झाला राम साहू — कोषाध्यक्ष
मेघ दत्त साहू — सह सचिव
केदार साहू — संगठन सचिव
नरेश साहू — जिला प्रतिनिधि
श्रीमती सरिता साहू — तहसील संयोजिका
अनीता साहू — उपाध्यक्ष
अंशुया साहू — सलाहकार
जमुना साहू — सलाहकार
डाली साहू — प्रचार सचिव
कांति साहू — प्रचार सचिव
नीता साहू — सह संयोजिका
कमंपा साहू — संगठन सचिव
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
