बिलासपुर में आयकर की बड़ी कार्रवाई, कोल कारोबारी फिल ग्रुप पर छापा
बिलासपुर। शहर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब आयकर विभाग (आईटी) की टीम ने कोयला कारोबार से जुड़े फिल ग्रुप के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई सुबह शुरू हुई और देर शाम तक जारी रही।जानकारी के मुताबिक आईटी की टीम ने फिल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा से जुड़े ऑफिस, फैक्ट्री और निवास सहित अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कार्यालय और रामा वर्ल्ड स्थित आवास में जांच की कार्रवाई चल रही है।
बताया जा रहा है कि टीम सर्वे (SIR) की आड़ में पहुंची और वाहनों में SIR के स्टीकर लगे हुए थे। अचानक हुई इस कार्रवाई से कारोबारियों में हलचल मच गई। टीम द्वारा दस्तावेजों की जांच और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।हालांकि आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक रूप से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा कि जांच किस आधार पर की जा रही है और क्या अनियमितताएं सामने आती हैं।फिलहाल शहर के कोयला व्यापारियों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज है।
