पदोन्नति में देरी के खिलाफ शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, 5 अक्टूबर से चरणबद्ध संघर्ष

पदोन्नति में देरी के खिलाफ शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, 5 अक्टूबर से चरणबद्ध संघर्ष

दुर्ग/भिलाई। स्कूल शिक्षा विभाग में लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ ने चरणबद्ध अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान किया है। संघ का कहना है कि बार-बार समय-सीमा तय किए जाने के बावजूद प्रदेश के हजारों पात्र शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है।संघ के अनुसार, 15 मई 2026 को लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर ने 30 जून तक पदोन्नति पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद 30 जून को 15 अगस्त तक और 10 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 30 अगस्त 2026 तक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए।

बावजूद इसके अंतिम समय-सीमा बीतने के बाद भी प्रक्रिया अधूरी है।संघ ने शासन को चेतावनी दी है कि 4 अक्टूबर तक पदोन्नति आदेश जारी नहीं हुए तो 5 अक्टूबर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।

आंदोलन की रूपरेखा

5 अक्टूबर: भिलाई से दुर्ग तक विशाल पदोन्नति न्याय पदयात्रा।

6 अक्टूबर: शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर सत्याग्रह।

7 अक्टूबर से: अनिश्चितकालीन आमरण अनशन।संघ ने कहा कि पदोन्नति में देरी से शिक्षकों में आक्रोश और निराशा है। संघ ने शासन से तत्काल पदोन्नति आदेश जारी कर लंबित प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?