छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन, भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन, भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद

कांकेर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कांकेर जिले के दागुनटोला-पुसगट्टा के जंगलों में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में नक्सली सामग्री और हथियार बरामद किए गए।संयुक्त अभियान में 12 बोर की सिंगल और डबल बैरल राइफल, कारतूस सहित अन्य सामग्री बरामद हुई है। सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को 2 प्रिंटर समेत अन्य नक्सली सामान भी मिला है।

यह अभियान जिला बल, BSF और BDS टीम द्वारा छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र में संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है। अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्षेत्र में लगातार सर्चिंग और एंटी-नक्सल ऑपरेशन जारी है।बताया गया कि यह कार्रवाई बस्तर IG, DIG BSF और कांकेर SP के मार्गदर्शन में की गई। सुरक्षा बलों द्वारा जंगल और आसपास के इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

बरामद सामग्री की जांच की जा रही है और अभियान आगे भी जारी रहने की जानकारी दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?