कांकेर-नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों का बड़ा डम्प बरामद, सुरक्षा बलों ने बड़ी साजिश नाकाम की

कांकेर-नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों का बड़ा डम्प बरामद, सुरक्षा बलों ने बड़ी साजिश नाकाम की

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर–नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के ग्राम बीनागुण्डा के पास संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों का बड़ा हथियार एवं विस्फोटक डम्प बरामद किया गया।जानकारी के अनुसार, जिला रिजर्व गार्ड और सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने इलाके में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सली साहित्य बरामद किया गया।

सुरक्षा बलों ने मौके से एक बीजीएल लांचर, 12 बोर बंदूक तथा एक एयरगन जब्त की है। इसके अलावा 3 डायरेक्शन आईईडी, 5 किलो वजनी टिफिन आईईडी, 30 बीजीएल बम और 26 राउंड कारतूस बरामद किए गए। साथ ही भारी मात्रा में बारूद, वायर और अन्य विस्फोटक सामग्री भी मिली है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी की जा रही थी। सुरक्षा बलों की सतर्कता और समय पर कार्रवाई से संभावित बड़ी घटना टल गई।यह कार्रवाई कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा से लगे संवेदनशील क्षेत्र में की गई है, जहां लगातार नक्सल गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

फिलहाल क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है और सुरक्षा बल आसपास के इलाकों में भी गहन जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों की गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए अभियान और तेज किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?