मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का चिरमिरी दौरा, 1.41 करोड़ के विकास कार्यों की एमसीबी
। Vishnu Deo Sai आज एमसीबी जिले के चिरमिरी दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग 141 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान कृषि मंत्री Ram Vichar Netam तथा स्वास्थ्य मंत्री Shyam Bihari Jaiswal भी उनके साथ उपस्थित रहे। चिरमिरी पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्षेत्र के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और चिरमिरी सहित एमसीबी जिले में बुनियादी सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाया जाएगा ।उन्होंने
अपने संबोधन में कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव, गरीब और किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। विकास योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कड़ी सुरक्षा और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
