भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भाजपा कार्यालय में अभिनंदन

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भाजपा कार्यालय में अभिनंदन

:जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक बोले – गरीबों तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने में निभाएं अहम भूमिका

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश सह संयोजक एवं दुर्ग संभाग प्रभारी दिनेश देवांगन, जिला संयोजक दिनेश मिश्रा और सह संयोजक दीपक सिन्हा का भाजपा कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए गरीबों के हित में संचालित शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने की शुभकामनाएं दीं।

इससे पूर्व नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय तथा खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष राकेश पांडेय से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद नगर निगम महापौर अलका बाघमार से भी मुलाकात कर मार्गदर्शन लिया। सभी नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि पूर्व सभापति दिनेश देवांगन लंबे समय से झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों की सेवा में सक्रिय हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने, मजदूर कार्ड और राशन कार्ड बनवाने जैसे कार्य निस्वार्थ भाव से किए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से उनके अनुभव और सक्रियता से पार्टी के जनाधार को मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि जिला संयोजक दिनेश मिश्रा और सह संयोजक दीपक सिन्हा भी ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं और इनके सहयोग से झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में पार्टी की पहुंच और अधिक मजबूत होगी तथा संगठन का विस्तार जमीनी स्तर तक होगा।इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, सारिता मिश्रा, मनोज सोनी, राजीव पांडे, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, जिला प्रचार मंत्री राजा महोबिया, प्रवक्ता रितेश शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, जितेंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष कमलेश शहर, हरीश चौहान, मनमोहन शर्मा, महेंद्र लोढ़ा, पार्षद अरुण सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री अनिकेत यादव, नवीन साहू, महेश देवांगन, मदन वड़ई, ईश्वर देवांगन, उदय शंकर त्रिपाठी, प्रदीप वर्मा, उमेश गोस्वामी, विकास सेन, उत्तम साहू, निशिकांत मिश्रा, शिव तामेर, कमल सोनी, महेश सार्वा, निशा तिवारी, अंबिका प्रसाद तिवारी, सविता सुलाखे, देवेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?