म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी: 10 आरोपी गिरफ्तार, 86 लाख से अधिक का लेन-देन उजागर
दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) के माध्यम से देशभर में होने वाली साइबर ठगी की रकम को ट्रांसफर करने में शामिल थे।पुलिस को यह सफलता भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत संचालित इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) से प्राप्त जानकारी के आधार पर मिली।
जांच के दौरान स्टेशन रोड स्थित कर्नाटक बैंक शाखा में संचालित 111 बैंक खातों का विश्लेषण किया गया, जिसमें करीब 86,33,247 रुपये का संदिग्ध लेन-देन सामने आया।तकनीकी जांच के बाद कार्रवाईथाना मोहन नगर पुलिस ने मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। खाताधारकों की पहचान कर 10 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद सभी को 30 मार्च को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
आर्थिक लाभ के लिए उपलब्ध कराए खाते प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने बैंक खातों को साइबर ठगों को उपयोग के लिए उपलब्ध कराते थे, जिसके बदले उन्हें आर्थिक लाभ मिलता था। जब्त किए गए साक्ष्यपुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए हैं, जो जांच में अहम भूमिका निभाएंगे।
गिरफ्तार आरोपीपुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में मधु साहू, ज्योति गौतम, फरहद खान, भूपेश गोहिल, अजय कुमार उर्फ मोनू, मसीर आलम, नवीन भागवत, भूपेंद्र कुमार टंडन, संतोष बिसाई और हीरा सिंह शामिल हैं।पुलिस की अपीलदुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड या अन्य वित्तीय जानकारी किसी भी अन्य व्यक्ति को उपयोग के लिए न दें। ऐसा करना कानूनन अपराध है।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
