दुर्ग में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा: आम नागरिकों को सस्ती और स्वच्छ बिजली की सौगात

दुर्ग में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा: आम नागरिकों को सस्ती और स्वच्छ बिजली की सौगात

दुर्ग, 31 मार्च। नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा शहर में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर निगम प्रशासन सक्रिय हो गया है।इस योजना के तहत शहर के अधिक से अधिक नागरिकों को अपने घरों में सोलर रूफटॉप लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में कदम बढ़ा सकें।

नगर निगम का मानना है कि इस पहल से न केवल लोगों के बिजली बिल में कमी आएगी, बल्कि स्वच्छ और हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।

योजना के प्रमुख उद्देश्य योजना का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सस्ती, सुलभ और स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराना है। साथ ही यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है, जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और प्रदूषण पर नियंत्रण मिलेगा।नगर निगम, दुर्ग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनकल्याणकारी योजना का अधिकतम लाभ उठाएं और शहर को स्वच्छ एवं ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

यह पहल न केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक सुरक्षित और हरित भविष्य सुनिश्चित करेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?