जिला सहकारी बैंक गुण्डरदेही ब्लॉक की ओटेबन्द शाखा में आग, लाखों का सामान जला

जिला सहकारी बैंक गुण्डरदेही ब्लॉक की ओटेबन्द शाखा में आग, लाखों का सामान जला

अण्डा। गुण्डरदेही ब्लॉक अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ओटेबन्द शाखा में 14 अप्रैल सुबह करीब 9 बजे अचानक आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैंक के पास लगे ट्रांसफार्मर में एक बंदर के करंट की चपेट में आने से आग भड़क उठी। ट्रांसफार्मर से उठी लपटों का असर पास स्थित बैंक भवन तक पहुंचा और कुछ ही देर में बैंक के अंदर से धुआं निकलने लगाघटना

की जानकारी मिलते ही तत्काल बैंक की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई और इसकी सूचना बैंक प्रबंधक आर.के. यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, धनेश चंद्राकर, थाना गुण्डरदेही तथा अग्निशमन विभाग बालोद और दुर्ग को दी गई।सूचना मिलते ही बैंक कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बैंक का मुख्य द्वार खोलकर अंदर रखे प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।इसी

दौरान दुर्ग से दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और सभी के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया।घटना के बाद थाना गुण्डरदेही के टीआई बोरकर और एसडीओपी बागड़े अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष नरेश यदु भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उनके साथ अर्जुंदा मंडल अध्यक्ष जीतू विश्वास, गुमान यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।बैंक प्रबंधक आर.के. यादव ने बताया कि इस आगजनी में 3 कंप्यूटर, 3 सीपीयू, फोटोकॉपी प्रिंटर, पासबुक प्रिंटर, बैंक काउंटर, सीसीटीवी कैमरा और पूरी विद्युत वायरिंग जलकर खाक हो गई है। हालांकि राहत की बात यह रही कि बैंक के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज और नकदी पूरी तरह सुरक्षित हैंघटना

के चलते बैंक का लेन-देन कार्य अगले चार दिनों तक बंद रहेगा। इस दौरान किसान और ग्राहक अपने लेन-देन के लिए नजदीकी शाखाओं—अंडा और गुण्डरदेही का उपयोग कर सकेंगे। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?