108 पूजा थाल और 108 दीपों से सत्तीचौरा में माता रानी की महाआरती, देर रात तक गूंजे जयकारे

108 पूजा थाल और 108 दीपों से सत्तीचौरा में माता रानी की महाआरती, देर रात तक गूंजे जयकारे;

आतिशबाजी से जगमगाया गंजपारा 151 कन्या माताओं का पूजन-भोज, टिफिन बॉक्स, स्कूल बैग और फलों का वितरण; भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई नवरात्र पंचमी

दुर्ग/ नवरात्र के पावन पर्व पर श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर, गंजपारा में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। नवरात्र की पंचमी पर माता रानी का विधि-विधान से अभिषेक, 151 कन्या माताओं का पूजन एवं कन्या भोज और शाम को 108 पूजा थाल तथा 108 आरती दीपों से भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर माता रानी के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।

महाआरती के बाद आकर्षक आतिशबाजी से पूरा गंजपारा भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा।पूरे प्रदेश में ख्याति प्राप्त सत्तीचौरा दुर्गा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी क्वांर नवरात्र धूमधाम से मनाया जा रहा है। पंचमी के अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों, रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया था। सुबह से लेकर देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।मंत्रोच्चार के साथ माता रानी का अभिषेकपंचमी पर सुबह 9 बजे माता रानी का विशेष अभिषेक एवं पूजन किया गया।

आचार्य डॉ. विक्रांत दुबे, आचार्य डॉ. आकाश दुबे तथा मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुनील पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार और विभिन्न औषधियों के साथ अभिषेक संपन्न कराया। इस अवसर पर दिलीप साहू एवं राजेंद्र साहू अपने परिवार सहित उपस्थित रहे और माता रानी का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की।नवरात्र पर्व के दौरान प्रतिदिन धर्मप्रेमियों द्वारा सुबह 9 बजे माता रानी के अभिषेक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से भाग ले रहे हैं।

151 कन्या माताओं का पूजन, भोज और उपहार वितरणपंचमी पर दोपहर 12 बजे कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। इसके लिए नवीन प्राथमिक शाला एवं तिलक प्राथमिक शाला, पंचशील नगर के बच्चों को वाहन से मंदिर परिसर लाया गया। यहां 151 कन्या माताओं को एक साथ बैठाकर श्रद्धापूर्वक कन्या भोज कराया गया।इस अवसर पर समाजसेविका पायल जैन, नवकार परिसर की ओर से कन्या माताओं को टिफिन बॉक्स, वाटर बैग, स्कूल बैग तथा पांच प्रकार के फलों का वितरण किया गया।

आयोजन के माध्यम से बच्चों के प्रति स्नेह, सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।108 पूजा थाल और दीपों से हुई भव्य महाआरतीसमिति के ऋषि गुप्ता एवं हर्षद पारख ने बताया कि पंचमी की शाम 7 बजे दुर्गा पंडाल में विराजमान माता रानी की 108 पूजा थाल और 108 आरती दीपों से भव्य महाआरती की गई। इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे। भक्त अपने-अपने हाथों में पूजा थाल लेकर महाआरती में शामिल हुए और माता रानी के जयकारे लगाते रहे।बाजे-गाजे के बीच हुई महाआरती के दौरान पूरा पंडाल ‘जय माता दी’ के जयघोष से गूंज उठा।

आरती के पश्चात श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई। पंडाल में सजाए गए फूलों से माता रानी पर पुष्पवर्षा का मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरे गंजपारा में माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।महाआरती के बाद देर रात तक आकर्षक आतिशबाजी की गई। मंदिर परिसर में समिति के सदस्यों और धर्मप्रेमियों ने मधुर भजनों के साथ नृत्य-गायन कर उत्सव की खुशियां मनाईं। श्रद्धा, सेवा और भक्ति से परिपूर्ण इस आयोजन ने नवरात्र पंचमी को यादगार बना दिया।

शनिवार को होगा दादी रानी सती जी का मंगलपाठसत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को दोपहर 1 बजे से दादी रानी सती जी के मंगलपाठ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान परशुराम महिला मंडल, दुर्ग द्वारा भजनों के साथ मंगलपाठ प्रस्तुत किया जाएगा। समिति ने धर्मप्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

समिति के सदस्य एवं धर्मप्रेमी रहे उपस्थितकार्यक्रम में चतुर्भुज राठी, अशोक राठी, महेश टावरी, पायल जैन, प्रवीण भूतड़ा, नरेंद्र गुप्ता, नरेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, प्रतिभा, सुरेश गुप्ता, पार्षद कुलेश्वर साहू, पार्षद योगेंद्र शर्मा, बंटी, निर्मल शर्मा, मनीष सेन, हर्षद पारख, राहुल शर्मा, पिंकी गुप्ता, ललित शर्मा, अर्जित शुक्ला, ईशान शर्मा, आशीष मेश्राम, सूजल शर्मा, रवि शर्मा, मोहित पुरोहित, ऋषि गुप्ता, गौरव शर्मा, नमन खंडेलवाल, सोनल सेन, सोंटी गुप्ता, प्रशांत कश्यप, सुयश गुप्ता, कृतज्ञ शर्मा, वंश शर्मा, अनमोल पांडेय सहित सैकड़ों धर्मप्रेमी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?